हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उदेश पाल निवासी गौचर द्वारा चौकी पर आकर सूचना दी गई कि मेरी पुत्री कुमारी संध्या, उम्र-16 वर्ष घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी जो अभी तक लौटकर नहीं आई है जिस के संबंध में तत्काल आवेदक के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा अपराध संख्या 1/2020 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया। घटना को पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा गम्भीरता से लेते हुए उक्त घटना के सफल अनवारण हेतु दिशा निर्देश दिए गए, उक्त आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी आशीष भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग गिरीश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, उक्त टीम द्वारा घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए संदिग्धों से पुछताछ की गई एवं सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस सीडीआर तथा लोकेशन व सफल पतारसी- सुरागरसी करते हुए समस्तीपुर बिहार से उक्त नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह रावत थाना कर्णप्रयाग, उ.नि. नवीन चौहान विवेचक चौकी प्रभारी गौचर, कानि.143 मुकेश पुरी चौकी गौचर, उ.नि.संजीव चौहान एस.ओ.जी. जनपद चमोली, कानि.अंकित पोखरियाल, एस.ओ.जी
सर्विलांस जनपद चमोली मौजूद मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours