हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। इनरव्हील क्लब हरिद्वार द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस चैनराई महिला अस्पताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब ने अस्पताल में सभी नवजात बच्चियों के लिए एक-एक किट वितरित की। इस किट में स्विटर, उन्नी मोजा, कम्बल और फल दिए,क्लब ने 25 बच्चियों की माताओं को यह किट दी। क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने सभी माताओं को लक्ष्मी जीवन में आने की बधाई दी और कहा कि लड़कियां लड़को से किसी भी रूप में पीछे नहीं है तो इनका ललन पोषण इस तरह होना चाहिए कि भविष्य में लड़को की तरह लड़कियां भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े और समाज व देश का नाम रोशन करे। सीएमएस डॉक्टर शिखा जनपांघी ने क्लब के इस सराहनीय कदम को सराहा और माताओं को कहा कि लड़का और लड़की में भेद भाव नहीं करना चाहिए और बच्चे दो ही अच्छे होते है चाहे वो लड़का हो या लड़की, उन्होंने कहा कि लड़कियों को कोक में मार देना, पैदा होने पर घर में भेद भाव करना, बहुत ही गलत है वही माताएं क्लब द्वारा इस विशेष प्रयास को देखकर और सभी का लड़कियों के प्रति प्यार देखकर खुश थी। इस अवसर पर सेक्रेटरी मोनिका अरोरा, नीलम नंकानी, गीता गोनियाल, कनुप्रिया मिश्रा, विभा गर्ग, मनु शिवपुरी हॉस्पिटल से संदीप निगम आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours