हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली में बृजेश कुमार पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बुजुर्ग लक्सर ने अपने लड़के के साथ मारपीट करना, दूध का डिब्बा बिखेर देना, गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी देने का प्रार्थना पत्र दिया है उसने कहा कि मेरा लड़का दूध लेने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में मेरे ही गांव के लड़कों ने मेरे लड़के के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह जोर जोर से चिल्लाया तो आसपास के बहुत लोग आ गए और उन्होंने मेरे लड़के की जान बचाई, जाते वक्त मेरे लड़के को कह गए कि आज तो तुझे इन लोगों ने बचा लिया आइंदा मौका मिलने पर जान से मार देंगे, उसी को लेकर मेरा लड़का बहुत दहशत में है इसीलिए मैंने उन उपरोक्त के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र लक्सर कोतवाली में दिया है वही लक्सर पुलिस का कहना है कि बृजेश कुमार पुत्र राम सिंह ने अपने लड़के के साथ मारपीट का उपरोक्त के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दिया था उसके प्रार्थना पत्र पर तुरंत ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच की जा रही है जांच में जो भी सही होगा वही किया जाएगा, दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours