हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार जनपद में मादक द्रव्यो एवं मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है, अभियान को गति देने के लिए टीमो का भी गठन किया गया है, जिसमें गठित टीम द्वारा सुरागरसी करते हुए जयराम आश्रम नंबर दो खड़खड़ी हरिद्वार के पास से अभियुक्त ध्रुव कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी बसंत गली खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार को 987 कैप्सूल परईवों सपास, 170 गोलियां सहित गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने अभियोग ध्रुव कुमार उपरोक्त के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्स का अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस टीम में प्रवीण कोश्यारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत चौकी प्रभारी खड़खड़ी, कांस्टेबल राजवीर सिंह चौकी खड़खड़ी, कांस्टेबल विनोद चौकी खड़खड़ी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours