हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गठित टीम गौ संरक्षण स्क्वायड परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा और  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध व प्रभारी निरीक्षक गौ वंश पी0सी0 मठपाल के पर्यवेक्षण में गो वंश की पुलिस टीम व थाना भगवानपुर पुलिस को दौराने गस्त मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम सिरचंदी शाहनवाज पुत्र अखलाख अपने साथियों के साथ मिलकर अपने घर सिरचंदी मे गौकशी कर रहा है। इस सूचना पर गौवंश टीम तथा थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शाहनवाज़ उपरोक्त के घर पर दबिश दी तो मौके पर शाहनवाज़ अपने भाई, शादाब व यूसुफ पुत्र रियाजुल निवासी मोहितपुर थाना भगवानपुर के साथ गौकशी करते हुए मिले, मौके पर अभियुक्तो के कब्जे से 285 किलो गौमांश, गौवंश के दो सिर, गौवंश के आठ पैर सहित गौकशी के उपकरण बरामद हुए, पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया कि उन्होंने अपने एक साथी इसरार पुत्र कबीर निवासी सिरचंदी, भगवानपुर के साथ मिलकर आज सुबह इस घर मे एक बड़ी गाय व एक बछड़ा काटा था, मौके पर बरामद मांस, सिर व पाँव उसी गाय व बछड़े के होना बताया, अपने चौथे साथी इसरार के संबंध मे पूछने पर बताया कि वह अभी अभी दोनो पशुओ की खाल को दबाने कही चला गया है, मौके पर गिरफ्तार अभियुक्तों उपरोक्त व फरार अभियुक्त इसरार पुत्र रियाजुल के विरुद्ध थाना भगवानपुर मे धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया हैं। पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक लिंगवाल गौवंश, उ0नि0 प्रदीप रावत चौकी प्रभारी काली नदी, थाना भगवानपुर, उ0नि0 शरद सिंह गौवंश, का0 राजेन्द्र, गौवंश, का0 प्रवीण खत्री गो वंश, का0 योगेश गौ वंश, का0 राकेश गौवंश, का0 गीतम थाना भगवानपुर मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours