हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हाल ही में कुछ दिन पूर्व आशीष कुमार की दुकान से सोने के कुछ ॐ वाले लॉकेट औऱ चेन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसके बारे में एसपी देहात और मंगलोर क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। उसके पश्चात क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक करने के बाद उसमे परपल रंग की स्कूटी दिखाई दी जो कि उस दिन ज्वैलर की दुकान में चोरी के कार्य में प्रयुक्त की गई थी। उसके बाद एसआई देवेंद्र कुमार पंत कॉन्स्टेबल सोनू कुमार, नूरहसन माल की खोज में लगे थे कि तभी गुप्त जानकारी मिली कि ज्वेलर के यहाँ चोरी करने वाले नहर के रास्ते रुड़की से झबरेड़ा की ओर आ रहे हैं। उनकी घेराबंदी करते हुवे एक स्कूटी पुलिस को देखकर वापस रुड़की की ओर मुड़ने लगी। जिन्हें फुर्ती से पकड़ लिया गया तो उनके द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर सारी कहानी स्प्ष्ट हो गयी। दुकानदार आशीष कुमार ने भी उन्हें पहचान लिया। उन्होंने अपना नाम मनीष पुत्र जितेंद्र निवासी नगला चीना और दीपक पुत्र अजित सिंह निवासी नगला चीना मंगलोर हाल निवासी रुड़की बताया। दोनो की जेब से सोने की चेन, और ॐ वाले लॉकेट बरामद कर लिए गए। दोनो ने बताया कि मनीष दुकान पर चोरी के उद्देश्य से गया था जबकि दीपक स्कूटी पर दुकान से कुछ दूरी पर उसके इंतजार में खड़ा रहा। दोनो को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले के खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र शाह, एसआई देवेंद्र पंत, कांस्टेबल सोनू, नूरहसन व जितेंद्र शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours