हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंतजलि के सामने अचानक स्टार लाइट कंपनी ठेकेदार और कर्मचारियों में जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तीन युवको को गंभीर चोटें आई है और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टार लाइट कंपनी ठेकेदार और कर्मचारियों में वेतन को लेकर कहासुनी हुई थी कहासुनी होने के बाद आज ठेकेदार से कर्मचारी वेतन की मांग के साथ-साथ कार्यों में उपयोग होने की सामग्री की मांग की, जिसपर दोनों गुटों में अचानक मारपीट शुरू हो गई, मारपीट की सूचना पर शांतरशाह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई, मारपीट की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली धीरे धीरे लोगों का जामवाड़ा चौकी पर लगना शुरू हो गया और जबरदस्त नारेबाजी करने लगे। 
                           देखें वीडियो
जिसमें चौकी पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई, मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने तीनों हिरासत में लिये युवकों को थाना लाने की कोशिश की, तो कर्मचारियों के पक्ष में आए लोगों ने जबरदस्त विरोध कर गाड़ी का घेराव कर दिया, घेराव देख जैसे तैसे पुलिस वहां से तीनों युवकों को थाने पर लेकर पहुंची, वही जनेश्वर कंपनी कर्मचारी का कहना है कि वह कार्य में उपयोग करने के लिए ठेकेदार विक्रांत निवासी मुजफ्फरनगर हाल निवासी गांव महदूद से जूते लेने गए थे ठेकेदार ने पहले से ही आठ नो लोगों को बुला रखे थे जिन्होंने अचानक मेरे ऊपर हमला कर दिया और लाठी-डंडे से मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी, कर्मचारी ने यह भी बताया कि तेल्लू और रोहित के साथ भी मारपीट की गई है, कर्मचारी ने बताया कि कांट्रेक्टर ठेकेदार ने कर्मचारियों की सैलरी नहीं दी थी जिस कारण कर्मचारी ठेकेदार से अपनी सैलरी की मांग कर रहे थे जिससे खफा होकर ठेकेदार ने लोगों को बुलाकर हमारे साथ मारपीट की है वहीं ठेकेदार विक्रांत ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि कंपनी गांव में होने के कारण कर्मचारी लगातार दबाव बनाते रहते हैं और आज कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर हम पर ही हमला बोल दिया, जिससे आपस में मारपीट हो गई, वहीं थानाध्यक्ष गोविंद कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है दोनों को सुना जाएगा और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours