हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिए, आपको बता दें कि आज शनिवार को सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और केंद्र का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने चिकित्सक रूम एक्स-रे रूम, पैथोलॉजी वार्ड रूम, डेंगू रूम प्रसव कक्ष तथा स्टोर रूम का बारीकी से निरीक्षण किया, उन्होंने मरीजों को बाहर से दवाई लिखे जाने पर संबंधित चिकित्सक को जमकर फटकार लगाई तथा भविष्य में ऐसा ना करने के निर्देश भी दिए, अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध ना होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई तथा चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। 
                    देखें वीडियो: सीएमओ
उन्होंने अभी तक टीकाकरण कार्य शुरू न होने पर भी भारी नाराजगी जताई तथा इस पर चिंता व्यक्त करते हुए लापरवाही करार दिया, उन्होंने तत्काल टीकाकरण कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए, इमरजेंसी व्यवस्था खस्ताहाल होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने को कहा, उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों से भी हालचाल जाना साथ ही व्यवस्था को लेकर भी जानकारी की, सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा बेहद खस्ताहाल पाई गई है जिसे तत्काल ठीक किए जाने को कहा गया है उन्होंने कहा कि टीकाकरण शत-प्रतिशत होना चाहिए, लेकिन यहां अभी तक टीकाकरण का कार्य शुरू न किए जाना बेहद चिंता का विषय है उन्होंने बताया कि विभाग के पास दवाइयों की बिल्कुल भी कोई कमी नहीं है इसलिए चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है वह मरीजों को बाहर से दवाई ना लिखी जाए, उन्होंने कहा कि जिला स्तर से अस्पताल को हर संभव मदद की जाएगी, इस दौरान हस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ में हड़कंप की स्थिति मची रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours