हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। रात्रि को चेकिंग संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों व गस्त पार्टी में मामूर उपनिरीक्षक नरेश कुमार चौकी प्रभारी अमानत गढ़ थाना बुग्गावाला, कॉन्स्टेबल रमेश चंद्र हैंड कोंस्टेबल रामेश्वर प्रसाद को तेलपुरा चौक पर जरिए मुख्बिर खास सूचना मिली की राम रहीम क्रेशर के पास सुखरो नदी में दो ट्रैक्टरों के चालको और मालिकों द्वारा आपस में षड्यंत्र रच कर अवैध खनन कर नदी से पत्थरों को चोरी कर ट्रैक्टर ट्राली में भरा जा रहा है, तत्काल चलकर पकड़े जा सकते हैं, सूचना पर यकीन कर चेतक कर्मचारी गणों को तलब कर थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार के पर्यवेक्षक में मौके पर जाकर छापामारी की गई तो दो ट्रैक्टर मय ट्राली जिनके अंदर लगभग सौ कुंतल नदी से चोरी किया हुआ अवैध खनन पत्थर भरे हुए बरामद हुए मौके से ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए बरामद ट्रैक्टर ट्राली मे एक ट्रैक्टर स्वराज 735 नीला रंग जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर U K.16 9310 है, बरामद हुआ तथा एक ट्रैक्टर महिंद्रा 475 डीआई बिना नंबर बरामद हुआ बरामद ट्रैक्टर ट्राली को समय करीब 22:50 बजे कब्जे पुलिस लेकर थाने लेकर आए एवं थाना हाजा पर ट्रैक्टर मालिकों व चालकों के विरुद्ध अवैध खनन कर चोरी करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 110/19 धारा 379, 411,120 बी० आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्ट पंजीकृत किया गया है साथ ही पुलिस की रेकी करने वालों के विरुद्ध भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours