हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद मे जनपद के पुलिस अधि०/कर्मचारियो का मासिक सम्मेलन लेते हुये उनकी समस्याओ के बारे मे जानकारी लेते हुये उनकी समस्याओ का निस्तारण किया गया, सर्वप्रथम पुलिस कप्तान द्वारा माह नवम्बर के महीने व दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में वीवीआईपी के जनपद भ्रमण कार्यकर्मों के सकुशल सम्पादन कराने में पुलिस बल को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से आपसी समन्वय बनाते हुये योगदान देने को कहा गया, साथ ही महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में प्रतिमाह होने वाले मासिक सम्मेलन से पूर्व वह अपने अपने सर्किलों में कर्मचारियों का सम्मेलन लेते हुए अवगत करायेंगे तथा कर्मचारियों की जिन समस्याओं का समाधान सर्किली स्तर पर नहीं होता है, तो उसको मासिक सम्मेलन में रखा जाये, सर्किल स्तर पर होने वाला सम्मेलन केवल खाना पूर्ति हेतु न किया जाये बल्कि कर्मचारियों की समस्याओं को गम्भीरता के साथ सूनकर उसका समाधान करते हुये उसकी रिपोर्ट भी कार्यालय को प्रेषित की जाये, पुलिस कप्तान द्वारा समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कर्मचारी सर्दियों के मोसम के अनुरुप निर्धारित वर्दी धारण कर अपनी ड्यूटियो का निर्वहन करेगे, एंव जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाते हुये जनता से आपसी समन्वय बनाये रखेगे, प्रत्येक अधि०/कर्मचारी अपने-अपने हल्का/बीट की पूर्ण जानकारी रखेगा साथ ही थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि बीट काॅस्टेबल को बीट सूचनाएं दर्ज कराने हेतु निर्देशित करें तथा निर्देशित किया कि जिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, अवैध खनन, ड्रग्स, आदि अपराध होना पाया जायेगा तो सम्बन्धित हल्का प्रभारी/सम्बन्धित कर्मचारी/चौकी प्रभारी/थानाध्यक्ष की लापरवाही मानते हुये उनके विरूद्व कार्यवाही अम्ल मे लायी जायेगी, एसएसपी महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी ध्थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया कि वह थानो मे आने वाले फरियादियो की समस्या के निराकरण हेतु समय निर्धारित करे तथा किसी कारण वंश थानाध्यक्ष थाना क्षेत्र से बाहर होते है, तो किसी सक्षम अधिकारी/दिवसाधिकारी को जनता की समस्याओ के निराकरण हेतु नियुक्त अवश्य करेगें, जिससे की पीडित जनता की समस्याओं का निराकरण हो सकेे, सभी थानाध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षक जेलों में बंद गंभीर पेशेवर अपराधियों की जमानत के सम्बंध में उनके अपराधिक इतिहास के बारे में पूर्ण जानकारी करके जिला शासकीय अधिवक्ता से समन्वय बनाकर न्यायालय में जमानत का पूर्ण विरोध करेंगे ताकि पेशेवर अपराधियों को निरुद्ध रखा जा सके, आर्थिक अपराधों के अभियुक्तों की जमानत के सम्बंध में उनका आपराधिक इतिहास डीसीआरबी, एससीआरबी, एनसीआरबी से प्राप्त कर संपूर्ण विवरण लिखते हुए अभियुक्त के मूल निवास के संबंध में विवरण लिखेंगे एवं यदि अभियुक्त राज्य से बाहर का रहने वाला है, तो यह भी लिखेंगे कि राज्य के बाहर अभियुक्त का पता सत्यापन किया जा चुका है, अथवा सत्यापन किया जा रहा है इस विवरण के साथ जमानत आंख्या मा० न्यायालय में प्रेषित करें, चैन स्नेचिंग/लूट डकेती व नकबजनी के अनावरण हेतु समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक अलग अलग टीम बनाकर एक अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे जिसका पर्यवेक्षण सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी अपने अपने निकट पर्यवेक्षण में करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही विगत 3 वर्षों में चैन स्नेचिंग/लूट डकेती व नकबजनी, वाहन चोरी में संलिप्त रहे अपराधियों का शत प्रतिशत सत्यापन करें व उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करें, समस्त थानाध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षक गंभीर अपराधों के सम्बंध में मजबूत पेरवी करते हुए अपराधों का अनावरण करना सुनिश्चित करेंगे एवं सम्बंधित सर्किल के क्षेत्राधिकारी केस ऑफिसर स्कीम का गंभीरता से पर्यवेक्षण करेंगे, निरीक्षक अभिसूचना इकाई को निर्देशित किया गया कि जनपद में गठित सोशल मीडिया मॉनेट्रिग सैल को भली भांति ब्रीफ कर अवगत कराया जाये कि सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुये आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित किया जाये, महोेदय द्वारा निर्देशित किया गया कि ठंड/कोहरा लगने का सीजन प्रारम्भ हो चुका है, जिस हेतु जनपद में अपराधी किस्म के लोग सक्रिय हो जाते है, जिस हेतु अपने-अपने क्षेत्रो मे थाना प्रभारी नियमित रात्रि मे भ्रमण पर रहेगे तथा संवेदनशील स्थानो पर रात्रि मे गस्त/पिकेट मय असले के साथ नियुक्त की जाये तथा रात्रि मे गस्त/पिकेट पार्टी को टार्च/अस्लहे के साथ प्रत्येक दशा मे रवाना करे, समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया कि वह अपने अधिनस्थ समस्त उ०नि०/कर्मचारीगणो को जिम्मेदारी तय करते हुये उन्हे रात्रि गश्त चैकिंग व अन्य राजकार्य सम्पादित कराना सुनिश्चित करेगे, सम्मेलन के पश्चात अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा गोष्ठी मे उपस्थित अभियोजन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि न्यायालय मे विचाराधीन वादो की मजबूत पैरवी की जाये ताकि अधिक से अधिक अभियुक्तो को मा०न्यायालय से सजा दिलाई जा सके सभी थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित एवं पूर्व में जमानत पर बाहर आये ऐसे अपराधी जो जमानत पर होने के पश्चात् पुनःअपराध में लिप्त है, उनकी जमानत निरस्त कराने हेतु कार्यवाही करें, समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह सर्किलवार विवेचको के साथ लम्बित एसआर केसो की समीक्षा करते हुये उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि उनके सर्किल मे लम्बित एसआर केस/गम्भीर लम्बित अपराध हत्या/लूट/डकैती/नकबजनी/दहेज हत्या लम्बित है, वह अपने अपने सर्किलो मे विशेष अभियान चलाकर आगामी एक माह के भीतर गुण दोष के आधार पर विवेचना का निस्तारण करना सुनिश्चित करेगे, जिससे की पीडित को समय पर न्याय मिल सके, एसएसपी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि विगत वर्ष 2018 के जितने भी लम्बित केस है उनका गुण-दोष के आधार पर आगामी 15 दिवस के भीतर समस्त क्षेत्राधिकारी अपने निकट पर्यवेक्षण मे सम्पादित करना सुनिश्चित करेगे साथ ही आईटी एक्ट व पोक्सों तथा यौन उत्पीड़न की विवेचना दो माह मे निस्तारित कर रिपोर्ट मा० न्यायालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे, लम्बित चोरी नकबजनी वाहन चोरी के सम्बन्ध मे सर्किल वार अभियान चलाकर अधिक से अधिक माल बरामद कर सफल निस्तारण करेगे तथा थानो मे लम्बित मालो का अति शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करेगे, समस्त क्षेत्राधिकारियो को निर्देशित किया कि वह लम्बित विवेचनाओ के निस्तारण हेतु प्रतिदिन अपने-अपने सर्किलो से विवेचको का ओआर लेते हुये उनका उचित मार्दर्शन करते हुये विवेचनाओ का गुण दोष के आधार पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करे, साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि रात्रि के समय प्रत्येक दिन थाना क्षेत्रो मे चैकिग हेतु अलग-अलग स्थान चिहनित करते हुये सक्षम अधिकारी के नेत्तृव मे आकस्मिक चैकिग कराना सुनिश्चित करेंगे एवं जिस हेतु पुलिस अधीक्षक नगर/देहात को निर्देशित किया गया कि वह प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्रो मे समय निर्धारित कर आकास्मिक चैकिग कराना सुनिश्चित करेगे एंव ओधोगिक क्षेत्रो मे कम्पनियो मे कार्य करने वाले व्यक्तियो एंव समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक अपने क्षेत्रों में भीड़ भाड़ वाले/महत्वपूर्ण स्थाना, तिराहे/चैराहों को चिन्हित कर वह सीसीटीवी कैमरे लगाये ताकि प्रत्येक गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहे, बाहरी व्यक्तियो व होटल ढाबो मे रहने वाले सदिग्धो के सत्यापन हेतु प्रतिदिन सायं को सादे वस्त्रो मे पुलिस कान्स/महिला का० को नियुक्त कर चैकिग कराते हुये अधिक से अधिक सत्यापन/संदिग्धो पर सर्तक दृष्टि रखना सुनिश्चित करेगे, इस हेतु पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण समय-समय पर व्यापक रूप से भी अभियान चलाना सुनिश्चित करे, समस्त क्षेत्राधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वह सर्किलवार टीमे बनाकर वांछित अभियुक्तो, ईनामी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु समय समय पर विशेष अभियान चलाये, प्रभारी नारकोटिक्स/गोवंस सरक्षण सैल को निर्देशित किया गया कि जनपद में समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षको से समन्वय बनाकर अवैध नशा, ड्रग्स/पशुकुरूता के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें एवं पेशेवर अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट में प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, महोदय द्वारा थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि जिन थाना क्षेत्रों में ओघोगिक क्षेत्र है, वहां एस०ओ०/एस०एच०ओ० यह सुनिश्चित कर ले कि कम्पनी में महिलाएं काम करने वाली है, जिन्हे लाने ले जाने वाले वाहन टेम्पू, ई रिक्शा, आटो, वेन आदि के चालकों का शत प्रतिशत पुलिस सत्यापन कर चालकों को पहचान पत्र निर्गत किये जाये जिसमें चालक का नाम पता मोबाइल नम्बर व वाहन नम्बर अंकित हो एवं थानाध्यक्ष/ प्रभारी निरीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि चालकों द्वारा ड्यूटी के दौरान आई कार्ड अनिवार्य रुप से धारण किया जाये, समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलों/कालेजो/अन्य शिक्षण संस्थानों एंव फैक्ट्रीयों में कार्यरत महिला कर्मगणों को आत्म रक्षा प्रशिक्षण सिविर लगाकर वर्तमान में महिला अपराधों से जागरुक कराते हुये आत्म रक्षा/बचाव के उपाय बताये एंव विशेष प्रशिक्षकों द्वारा छात्र/महिलाओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करायें जिससे महिलाए आत्म रक्षा में आत्म निर्भर बन सकें, आगामी दिसम्बर माह में पंचायत चुनाव के मध्य नजर समस्त थानाध्यक्ष/ क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्रों/ सर्किलों में भ्रमण शील रहकर अभी से ही शान्ति व्यवस्था बनाये रखेगें एंव ऐसे असमाजिक तत्वों जो कि पूर्व चुनावों में किसी न किसी प्रकार से शान्ति व्यवस्था/ सदाचार/साम्प्रदायक/जातिगत सौहार्द बिगाने या प्रयास में प्रकाश में आये हों उनकी गतिविधी पर सतर्क दृष्टी रखते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में आगामी दो माह तक आपरेशन इस्माइल अभियान प्रचलित है जिसमें जनपद स्तर पर अलग अलग टीमें गठित की गयी है फिर भी समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त टीम के साथ आपसी समन्वय बनाते हुये उक्त टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे जिससे कि अभियान के अन्तर्गत जनपद मे प्रभावी कार्यवाही हो सके। उक्त सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ग्रामीण एंव समस्त पुलिस उपाधीक्षक/प्रतिसार निरीक्षक समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/निरीक्षक यातायात/निरीक्षक अभिसूचना/थानाध्यक्ष जीआरपी /प्लाटून कमाण्डर पीएसी/समस्त शाखा प्रभारी एंव कर्मगण0 उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours