हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सतीकुंड कनखल महिला विद्यालय के निकट बहन प्रियंका रेड्डी की आत्मा की शांति के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि सतीकुंड पर दी गई, सभी ने एक-एक दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की, भाजपा पूर्व मेयर प्रतिनिधि अनमोल कुमार ने कहा जो  हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ जो घटना घटी है उसको लेकर देश मे एक डर का मोहल पैदा कर दिया है, डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ बलात्कार करके उसको जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया, इस घटना से पूरे देश में एक डर का माहौल बन चुका है, उन्होंने कहा कि डॉ प्रियंका के इंसाफ के लिए हर रोज सामाजिक संगठनों द्वारा अपील की जा रही है और सड़कों पर उतर कर इंसाफ के लिए सरकार से अनुरोध जारी है।
               देखें वीडियो: अनमोल कुमार
उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान में जो 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया जिससे उसकी आंखें भी बाहर निकल आई थी, इस तरह की वारदात पहली नहीं है अब समय आ गया है हम सबको जागने का, अगर हम अब भी नहीं जागे तो इन वारदातों का सिलसिला जारी रहेगा, और एक दिन हमारे समाज की बच्ची दुष्कर्म का शिकार होती जाएंगी, जो प्रियंका रेड्डी के साथ हुआ है वह दुबारे से ना हो इसके लिए कठोर कानून बनाना चाहिए, उन्होंने राष्ट्रपति से यह मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए, प्रियंका रेड्डी के परिवार को इंसाफ दिया जाए, जल्द से जल्द ऐसी वारदातो की रोक के लिए कठोर से कठोर कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कब तक हिदुस्तान बेटियों की चीख सुनता रहेगा, कब तक हिंदुस्तान में ऐसी घटना होती रहेगी। कब तक बेटियों के साथ बलात्कार करके जिंदा जलाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालो में चेयरमैन कार्तिक कुमार, बीजेपी पार्षद शुभम मेंदोला, अमन भटनागर,‌ युवा अभिषेक, आकाश, अजय, शिवा,राधेश्याम, सोनू व शांतनु आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours