हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है हरिद्वार धर्मनगरी में जब अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब स्थानीय लोगों ने देखा कि नाले में बहुत सारे कुत्ते इकट्ठा हो रहे हैं, जब स्थानीय लोगो ने वहां जाकर देखा तो नाले के अंदर देखकर वह हक्के-बक्के रह गए, और नाले के अंदर से नवजात शिशु का शव मिला, शव को देखते ही क्षेत्र में आग की तरह सनसनी फैल गई, आपको बताते चलें कि यह घटना स्थानीय लोगो ने नगर कोतवाली को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने नवजात शिशु को बाहर निकाल कर अस्पताल मोर्चरी में रखा दिया है, राष्ट्रीय हिंदी सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के प्रधान सम्पादक रजत चौहान ने जब इस बारे में नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी से बात की तो उन्हें बताया यह मामला हरिद्वार चित्रा टाकिज के सामने का है और स्थानीय लोगो द्वारा यह जानकारी हमे प्राप्त हुई है, नवजात शिशु के शव को अस्पताल मोर्चरी में रख दिया गया है फिलहाल आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों से संपर्क किया जा रहा है साथ ही अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है यह घटना दिन करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours