हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां लोग शादी और अपनी सालगिरह पर लाखो रुपए खर्च करके लोगों को निमंत्रण पत्र देते हैं और पैसों की बर्बादी कर वाहवाही लूटने का काम करते हैं, और लाखों रुपए का नुकसान कर के मिसाल पेश करने की बात करते हैं आपको बताते चलें कि हरिद्वार धर्मनगरी में युवाओं की धड़कन व समाजसेवी के रूप में भोला शर्मा ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक मिसाल पेश की है हर किसी को होता है कि अपनी शादी की सालगिरह पर लोगों को बुलाया जाए वह वाहवाही लूटी जाए, भोला शर्मा ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर कुछ खास लोगों के साथ केक काटकर अपनी सालगिरह बनाई, ऐसा बहुत कम देखा जाता है।
हर किसी के दिल की भावना को नहीं समझा जा सकता, इसी के चलते भोला शर्मा ने कुस्ट आश्रम में कुछ खास लोगों के बीच जाकर अपनी शादी की सालगिरह बनाई और लोगो को कंबल मिठाई देकर सालगिरह बनाई और छोटे-छोटे बच्चों को जूते वितरित किए गए, उन्होंने बताया कि सालगिरह तो सब लोग बनाते होंगे पर गरीब लोगों के लिए आज के समय में कोई ध्यान देने वाला नहीं है उन्हें यह भी बताया कि कंबल व जूते इसलिए वितरित किए गए आने वाले समय में सर्दी काफी रहेगी, जिसके चलते उन्होंने लोगों को कंबल व बच्चों को जूते वितरित कर एक मिसाल पेश की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours