हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार विकास समिति द्वारा जो पहल चलाई जा रही है, वह एक अपने आप में मिसाल है, हरिद्वार विकास समिति ने पहले ग्रीन वैली के नाम से पहल चलाई थी, जिसमें काफी कामयाबी हासिल की गई थी, और अब जरूरतमंद लोगो को कपड़े वितरित कर के एक मिसाल पैदा की है, आपको बताते चलें कि विकास समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने हरिद्वार में जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किए, लोगों ने रवि बाबू के साथ साथ हरिद्वार विकास समिति का भी तहे दिल से धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कि आज के समय में गरीब लोगो की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है, अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने बताया कि हमारी समिति सामाजिक कार्यक्रम करती आ रही है, इसी क्रम में समिति ने शहर की कॉलोनियों में जाकर लोगों से ऐसे कपड़े दवाईयां और किताबें एकत्र करने का काम शुरू किया है, जो लोगों के उपयोग में ना हो और उसे सामग्री को जरूरतमंद लोगों को पहुँचाने का काम कर रही है, जिसके चलते उन्होंने कुछ समय पहले गोविंदपुरी कॉलोनी में एक पहल चलाई थी, जिसमे लोगो का भरपूर साथ मिला था, और लोगो ने इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था, हरिद्वार विकास समिति द्वारा छात्र-छात्राओं और कॉलोनी गणमान्य लोगों ने घर-घर जा कर लोगो से उनके उपयोग में न आने वाली सामग्री माँगी थी, जिससे जरूरतमंद लोगों को सामग्री मिल सकें, और जरूरत मंद लोगों के उपयोग में काम आ सके। इस अवसर पर संदीप कुमार, मोहित गर्ग, प्रियवीर सिंह विश्नोई, जतिन सोड़ी, ईशान शर्मा, कुश बुद्धिराजा व कुँवर सिंह आदि उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours