हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। विगत दिनों थाना क्षेत्रान्तर्गत जाखन क्षेत्र में स्थित बार, पब, रेस्टॉरेंट आदि में देर रात्रि तक मदिरा सेवन व म्यूजिक सिस्टम का निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में बजाने तथा लोगो द्वारा शराब के नशे में हंगामा, झगड़ा करने आदि की शिकायत प्राप्त हो रही थी, पिछले सप्ताह भी राजपुर पुलिस द्वारा ऐसे बार, पब रेस्टोरेंट आदि के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी, उक्त प्रकार के कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में थाना राजपुर पुलिस द्वारा इसी क्रम में दिनाँक 7-8/12/2019 की रात्रि को भी अभियान चलाया गया ऐसे सभी स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई, जिसमे हाई 5 बार में अत्याधिक शोर होना पाए जाने पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चलान किया गया, तथा अन्य wow वाओ, स्मोकी, ग्रेट इंडियन पब, क्यू बी आदि स्थानों पर भी छापेमारी की गई, तथा सभी को हिदायत दी गयी कि बार लाइसेंस में दी गयी निर्धारित शर्तो का सभी अक्षरशः पालन करेंगे, किसी भी प्रकार से नियमो के उल्लघन होने पर संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, इस प्रकार से उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध थाना राजपुर पुलिस का अभियान जारी रहेगा, नियम व शर्तों का पालन न करने वालो के विरुद्ध कड़ी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours