हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उन्नाव कांड में लड़की की मौत के बाद सभी लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अभी लोग हैदराबाद हत्याकांड नहीं भुले थे कि उन्नाव के कांड ने तमाम लोगों को हिला कर रख दिया। आखिर कब तक हिदुस्तान में बहन, बेटियां असुरक्षित रहेगी, कब तक हिदुस्तान में दिल दहला देने वाली घटना होती रहेगी, एक बार फिर उन्नाव की बेटी अपनी जिंदगी से हार गई, कौन है जिम्मेदार, इस पूरे मामले पर वरिष्ठ समाजसेवी व हिन्दूवादी नेता आर्यन उपाध्याय ने कड़ी निंदा की हैं।
हिंदूवादी नेता ने माँग की है कि सरकार को जल्द से जल्द महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा क़ानून लाने की ज़रूरत है, जिसमें दोषियों को फासी की सजा हो। वही वरिष्ठ समाजसेवी डॉ० विशाल गर्ग ने उन्नाव कांड में लड़की की मौत पर निंदा करते हुए कहा कि जबसे लड़की की मौत की खबर मिली है तबसे दिल मायूस है। पूरा देश पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा है, बच्ची के परिवार के कठिन वक़्त उनके साथ खड़े हैं।
वहीं पं० अधीर कौशिक ने कहा कि बड़े अफ़सोस की बात है की हम हर एक दिन अपनी बहन, बेटियों को खोते जा रहे हैं और सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा क़ानून बनाने में नाकाम है। आख़िर कब तक ऐसे ही हम अपनी बहन, बेटियों को असुरक्षित हालत में देखेंगे। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी जे०पी० बडोनी ने कहा कि हैदराबाद मे पुलिस ने दोषियों को मार गिराया जिससे तमाम लोगों ने ख़ुशी मनाई पुलिस पर फूलो कि बरसात की, आज ज़रूरत है महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े क़ानून बनाने की जिसमें सरकार को देरी नहीं करनी चाहिए।
ऐसा क़ानून बनाना चाहिए जो लोगों के लिए घातक साबित हो। ओर दुबारा हैदराबाद या उन्नाव जैसा कांड सामने ना आए। वहीं कथा वाचक पं० पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर समय रहते कानूनी कार्यवाही होती तो आज उन्नाव की बेटी आज हमारे बीच होती। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व हिंदूवादी नेता आर्यन उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ० विशाल गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी जे०पी० बडोनी, पं० अधीर कौशिक, कथा वाचक पं० पवन कृष्ण शास्त्री, चंद्रपाल, प्रदीप व चन्द्रशेखर आदि लोग उपस्थित रहें।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours