हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर के वरिष्ठ सूचनाधिकार और सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार ने हरिद्वार की गूंज को बताया कि जनपद हरिद्वार के समस्त थानो मे सालो से जमे पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर जल्द से जल्द वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार तथा उत्तराखंड पुलिस के आई०जी० गढवाल देहरादून से मुलाकात कर स्थानांतरण करने के लिए अनुरोध किया जायेगा, क्योंकि जनपद मे कुछ पुलिसकर्मियों को एक-एक थाने मे कई-कई साल हो गये है, जो पुलिस नियमावली के खिलाफ है, और उन्होंने य भी बताया कि इतने समय से तैनात रहने के कारण कही ना कही अवैध कार्यो पर सख्त कार्यवाही नही हो पा रही है, क्योकि समाज के अंदर ऐसी खबरे सुनाई देती रहती है, कि जो पुलिसकर्मियों काफी-काफी समय से थानो मे तैनात है, उनमे से कुछ पुलिस कर्मियों का सम्बंध अवैध कारोबार करने वालो से रहता है, इसी कारण से मजबूत कार्यवाही नशे के अवैध धन्धो करने वालो के खिलाफ नही हो पाती है, इसी सम्बन्ध मे पुलिस उच्च अधिकारियों से मिलकर ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर स्थानांतरण की मांग की जायेगी, और साथ ही साथ भविष्य मे पुलिस नियमावली के तहत ही पुलिस कर्मियों को थानो और जनपद मे रखे जाये, समय पूर्ण होने पर तत्काल स्थानांतरण की कार्यवाही अमल मे लाई जाये।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours