हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम हरिद्वार द्वारा दिनांक 06.12.2019 को ऑपरेशन स्माइल टीम के सदस्यों द्वारा राजकीय बाल गृह रोशनाबाद हरिद्वार में जाकर वहाँ रह रहे गुमशुदा बच्चों से संपर्क किया तथा उनसे घुल मिलकर बातचीत की तो एक बालक द्वारा अपना नाम शिवम पुत्र सुरेश निवासी नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया उक्त पते पर संपर्क किया गया तथा सम्बंधित थाने में संपर्क कर गुमशुदा के पिता के संबंध में जानकारी की गई, तो पता चला कि उसका पुत्र तीन चार महीनों से गायब है, ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा सुरेश को सूचना दी गई कि तुम्हारा पुत्र हमारे पास राजकीय बाल गृह में सुरक्षित है, जिसे जल्दी आ कर ले जाओ आज दिनांक 09/12/ 2019 को सुरेश राजकीय बाल गृह ऑपरेशन स्माइल टीम के साथ आया है, जिसे बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के समक्ष पेश कर उसके सुपुत्र को उसे उसकी सुपुर्दगी में दिया गया सुरेश द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम का बहुत बहुत धन्यवाद किया गया और बताया कि वह काफी दिनों से अपने पुत्र के लिए परेशान हो रहा था, कहाँ कि मैं ऑपरेशन स्माइल की टीम का बहुत बहुत धन्यवाद करता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours