हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा देहरादून में जो मुहिम चलाई जा रहा रही है, उस देखते हुए सभी पुलिस कर्मी सतर्क हो गए है, और रात के समय दून पुलिस द्वारा लोगो को विश्वास दिया गया है कि देहरादून मित्र पुलिस (24*7) आपकी सेवा में सदैव तत्पर है, और किसी भी बहन, बेटियों को अब डरने की कोई जरूत नही है, इसी का उदाहरण शनिवार देर रात देखने को मिला, जब देहरादून स्थित घंटा घर के पास श्रीमती लक्ष्मी देवी घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, देर रात का समय होने के कारण घंटा घर पिकेट डयूटी में नियुक्त उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने महिला से जानकारी ली, तो महिला ने बताया उन्हें वाहन नहीं मिल रहा है, इस पर पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम की सहायता से पी०सी०आर० वैन को मौके पर बुलाकर महिला को प्लीजेंट वैल्यू राजपुर स्थित उनके भाई दीपक के घर सकुशल पहुँचाया, महिला ने उत्तराखंड पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours