हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मां गंगा जागृति सेवा दल ने अपने साप्ताहिक अभियान के 91 व चरण को पूरा करते हुए चौधरी चरण सिंह घाट एवं शेषनाग घाट सिंह द्वार पर अभियान संपन्न किया, मीडिया प्रभारी अनुज अन्थवाल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सैकड़ों युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें शेषनाग मंदिर प्रांगण एवं घाट में मौजूद गंदगी को साफ किया गया एवं घाट की परियों की धुलाई की गई। अभियान के दौरान टीम के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में डॉ प्रियंका के साथ हुई घटना कि निंदा करते हुए आत्मा की शांति के लिए गंगा जी में दीपदान किया एवं युवाओं ने समाज में हो रही ऐसी घटनाओं के विरुद्ध चंद्राचार्य चौक पर विरोध प्रदर्शन कर हैदराबाद में हुई घटना के बलात्कारियों का पुतला दहन किया। संरक्षक अनुज वालिया एवं अजय जोशी ने कहा कि देश में हो रही प्रतिदिन ऐसी जिहादी मानसिकता वाली घटनाएं देश की सरकार एवं प्रशासन को चैलेंज कर रही है जिसके विरुद्ध प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। महामंत्री अमित मुल्तानिया एवं कमल उलियान व अनुज अंथवाल ने कहा कि समाज में हो रही ऐसी तुच्छ घटनाओं कि हम कड़ी निंदा करते हैं एवं सरकार व प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस प्रदर्शन में शालू गिरी, राधिका गिरी,रोहित शर्मा, 3अनुज प्रजापति, इक्का सिंह, काला सिंह, कमल शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रिंस, रोहित, राहुल कश्यप, अरुण सैनी, अंकित प्रजापति, पवन प्रजापति, अनुज, आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours