हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हैदराबाद, तेलंगाना राज्य में 27 साल की पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या का पुरजोर विरोध करते हुए उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के अगुवाई में बिरला घाट पर माँ गंगा में प्राथर्ना कर प्रियंका रेड्डी की आत्मा की शांति के लिए माँ गंगा में दीप दान किये। उत्तराखंड विकास मंच के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तेलंगाना राज्य हैदराबाद की मानवता को शर्मसार करने की इस घटना का संज्ञान लेकर तत्काल दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा केंद्र सरकार द्वारा महिला सुरक्षा कानून में और संशोधन कर इस प्रकार के दुष्कर्म व घिन्होने अपराध करने वाले अपराधियो को 24 घण्टे के अंदर अपराधियो की बेगैर सुनवाई के फांसी पर लटकाये जाने की कानून में मान्यता दिए जाने की मांग दोहराई। उन्होंने यह भी कहा घिंहोनी मानसिकता के अपराधियों को जेल नही सरेआम चौराहो पर कड़ी यात्राओ के साथ सज़ा दिए जाने का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा आये दिन बहन-बेटियो के साथ अभद्रता के मामले बढ़ते जा रहे है मेरा मानना है कि " बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ इसी के साथ दरिंदो को सबक सिखाओ" यह मोहिम देश मे चलाये जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर तेलंगाना राज्य, हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी की निर्मम हत्या का विरोध जताते हुए प्रियंका की शांति के लिए माँ गंगा में दीप दान करते पंडित मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, देवेश गुप्ता, असीम जोशी, रोहित शेट्टी, भूपेंद्र राजपूत, मान सिंह, प्रभात, वीरेंद्र सिंह, राजेश खुराना, आर. एस. रतूड़ी, कुंवर सिंह, सतीश प्रजापति, राजकुमार, पंडित साधुशरण, संजय अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours