हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को जकड़ कर रख दिया है जिसके चलते अब शहरों में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, इस घटना को सुनने और देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे देश में कोई कानून नाम की कोई चीज ही नहीं है और ना ही कानून का कोई खौफ है, वरिष्ठ समाजसेवी हिंदूवादी नेता आर्यन उपाध्याय ने बताया कि हैदराबाद में जो डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ बलात्कार करके उसे जिंदा जला कर मौत के घाट उतार दिया, ऐसी घटना को सुनकर व देखकर पूरे देश में एक डर का माहौल पैदा हो गया है, आखिर कब तक बेटीयों की चीख सुनता रहेगा हिंदुस्तान, जिसके चलते अब शहरों में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है और बहन, बेटियों को घर से बाहर भेजने में भी खतरा नजर आ रहा है, उन्होंने कहा कि सरकार को सख्त से सख्त कानून बनाने होंगे, अगर कानून सख्त बनाए होते तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था, आर्यन उपाध्याय ने कहा कि क्यों नहीं होता और देशों की तरह कानून भारत में, अगर यह घटना कई और देश की होती तो अब तक उन दोषियों को मौत की सजा मिल जाती, पर भारत में ऐसा कुछ नजर नहीं आता है, उन्होंने कहा कि ऐसी घटना भारत में पहली नहीं है, इससे पहले भी दिल दहला देने वाली घटनाएं भारत में हो चुकी हैं, उन्होंने कहा कि आखिर कब तक बेटीयों की चीख सुनता रहेगा हिदुस्तान, उसके बावजूद भी भारत में कोई कानून अभी तक नहीं बनाया गया है, हिंदूवादी नेता आर्यन उपाध्याय ने डॉ प्रियंका के हत्यारों की फांसी की मांग सरकार से की है, ताकि डॉ प्रियंका रेड्डी के परिवार को इंसाफ मिल सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours