हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज लक्सर बालावाली तिराहे पर तेलगाना सरकार का पुतला फूंका, उन्होंने कहा कि जो डॉ. प्रियंका के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई है उनके दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए, उन्होंने कहा कि हम ऐसी घटना की घोर निंदा करते हैं और तेलगाना सरकार के हैदराबाद राज्य में जो घिनौनी हरकत की गई है वह दिल दहला देने वाली है और हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि अगर जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उन्हें फांसी नहीं दी जाती, तो वह दिन दूर नहीं है जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours