हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नंदप्रयाग थाना चमोली, ग्राम देवपुरी थाना थराली, ग्राम रंगचौड़ा थाना गैरसैंण, ग्राम चोरमी थाना जोशीमठ, ग्राम बंगथल थाना पोखरी में पुलिस द्वारा जनजागरूकता चौपाले लगाई गई, जिसमें ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों को नशे से बचने, साइबर अपराध, मोटर वाहन अधिनियम के साथ-साथ दी अन्य महत्वपूर्ण जनजागरूकता सम्बन्धी जानकारी दी गई, आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार को गाँव गाँव जाकर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों के साथ चौपाल लगाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है, जनपद मे आयोजित की जा रही पुलिस चौपाल के क्रम में नंदप्रयाग(थाना चमोली), ग्राम देवपुरी(थाना थराली), ग्राम रंगचौड़ा(थाना गैरसैंण), ग्राम चोरमी(थाना जोशीमठ), ग्राम बंगथल(थाना पोखरी) में चौपाल का आयोजन कर ग्राम निवासियों एवं स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी एवं बचाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कन्या भ्रूण हत्या के अपराध, सोशल मीडिया फ्रोड, एटीएम फ्रोड, साईबर अपराध सम्बन्धित जानकारी एंव सुझाव, नशे के दुशप्रभाव एंव नशे से दूर रहने, घरेलू हिंसा, यातायात नियमों का पालन, महिला एंव बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध एंव घरेलू हिंसा, ठगी, विदेशो के नाम पर ठगी, मानव तस्करी सम्बन्धी अपराधो की जानकारी देकर जागरूक किया गया एंंव पुलिस द्वारा जागरूकता संबंधी पुलिस फोल्डर व कैलेण्डर वितरित किये गये। पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस चौपाल में उक्त गांव के ग्रामीणों, स्थानीय लोगों द्वारा भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours