हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन रजिस्टर्ड नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा व उत्तराखंड यूथ प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव ने हरिद्वार की गूंज साप्ताहिक समाचार पत्र, HKG NEWS पोर्टल के युवा प्रधान संपादक रजत चौहान को उत्तराखंड प्रदेश मे नई जिम्मेदारी से नवाजा है, रजत चौहान को मानवाधिकार सुरक्षा संगठन रजिस्टर्ड नई दिल्ली द्वारा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का प्रदेश महासचिव यूथ उत्तराखंड बनाया गया है।
और उन्होंने रजत चौहान पर भरोसा जताते हुए कहा कि आज के समय में देश को युवाओं की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि रजत चौहान संगठन की भावनाओं और आशाओं पर खरा उतरेंगे, ऐसी उम्मीद संगठन उनसे कर रहा है, ये जिम्मेदारी उनकी समाज के प्रति लगन, कर्तव्यनिष्ठा मेहनत को देखते हुए महासचिव का पद दिया गया है।
साथ ही साथ मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा रजत चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई, रजत चौहान ने संगठन की नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी का इजहार किया तथा संगठन और समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही एवं बिना भेदभाव के समाज के लिए हर सम्भव कार्य करने के बारे मे कहा।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours