हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाने को सूचना मिली की बैरागी कैंप के बजरी वाला इलाके में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है इस सूचना पर कनखल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बजरी वाला बैरागी केम्प में दबिश दी गई, तो वहां पर अभियुक्त गणों द्वारा ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा था जिस पर पुलिस ने मौके से दो अभियुक्त संदीप पुत्र सुरेंद्र निवासी आचार्य मोहल्ला थाना कनखल जनपद हरिद्वार, अश्वनी चौहान पुत्र जयपाल चौहान निवासी आचार्य मोहल्ला थाना कनखल जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 2600 रुपये नगद एवं एक ताश की गड्डी बरामद हुई तथा मौके से एक कार uk08 AP 5664, एक बुलेट मोटरसाइकिल pd12 f 6046, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल uk08 ak 4897, एक स्कूटी लावारिस uk08 av 2402 को कब्जे पुलिस लेकर दाखिल किया गया और अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया, पुलिस टीम में उ०नि० चंद्रमोहन सिंह, का० महेंद्र सिंह, का०अनिल मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours