हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की कोतवाली सिविल लाइन में ई रिक्शा चालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें ई रिक्शा चालकों को चौराहे पर सवारी न उतारने, बिना रजिस्ट्रेशन के ई रिक्शा न चलाने, शराब पीकर ई रिक्शा न चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के रिक्शा न चलाने के संबंध में बताया गया, साथ ही रात्रि में ई-रिक्शा पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए बताया गया, सभी ई रिक्शा चालकों का कोतवाली में सत्यापन भी किया जाएगा, कोई भी चालक अनजान व्यक्ति से खाने पीने की वस्तुएं ना लें आदि के संबंध में बताया गया, ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी भी दी गई, अगर कोई भी नियम के विरुद्ध पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा की जाएगी, पुलिस ने ई रिक्शा चालकों को अपना सहयोग देने का भी आश्वासन दिया, इस अवसर पर कोतवाली रुड़की प्रभारी अमरजीत सिंह, ट्रेफिक इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours