हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को सट्टे की नगदी 9920 रुपये व पर्ची सहित धर दबोचा है कोतवाली एसएसआई अभिनव शर्मा ने  बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि सुल्तानपुर के इस्माइलपुर चौक के निकट कब्रस्तान के गेट के पास एक युवक सट्टे का कारोबार कर रहा है जिस पर हमने तत्काल घेराबंदी कर एक आरोपी को सट्टे की नगदी और पर्ची सहित गिरफ्तार किया है आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम इरफान पुत्र मेहमूद उम्र 42 वर्ष निवासी मोहल्ला मीरावाल सुल्तानपुर बताया है उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours