हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। माह नवम्बर के माह में सराहनीय कार्य करने वाले निम्न अधिकारी गणो, कर्मचारीगणों को सम्मेलन के दौरान एसएसपी द्वारा पुरुस्कृत किया गया, रविन्द्र शाह, थानाध्यक्ष झबरेडा हरिद्वार, उ०नि० दीप कुमार थाना झबरेडा हरिद्वार, आरक्षी 129 ना०पु० सोनू, थाना झबरेडा हरिद्वार, आरक्षी 60 ना०पु०अमित थाना झबरेडा हरिद्वार, आरक्षी 455 ना०पु० नूरहसन थाना झबरेडा हरिद्वार, उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा थाना झबरेडा, थाना भगवानपुर, कोत० मंग्लौर, गंगनहर, हरिद्वार पर पंजीकृत कुल 21 अभियोगों से सम्बन्धित 10,000 रू० के ईनामी/वांछित अभियुक्त सादिक उर्फ टीनू पुत्र मो० इरफान नि० लाठरदेवाशेख को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किये जाने के साथ ही थाना झबरेडा पर पंजीकृत चोरी, लूट व बलात्कार की विभिन्न घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं अभियोगों से सम्बन्धित अपहृता व माल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी, अतःउपरोक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उक्त विशिष्ट कार्य हेतु नगद धनराशि से पुरूस्कृत किया गया, अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोत० रूडकी हरिद्वार, उ०नि० संजय सिंह नेगी कोत० रूडकी हरिद्वार, आरक्षी 439 ना०पु० सचिन अहलावत कोत० रूडकी हरिद्वार, कोत० लक्सर हरिद्वार पर पंजीकृत मु०अ०सं०719/19 गौवंश संरक्षण/पशु कु्ररता अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त शहजान उर्फ साजन पुत्र जीशान निवासी ग्राम जौरासी रूडकी को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय ले जाते समय पुलिस कर्मचारीगण पर हमला कर पुलिस हिरासत से फरार होने से सम्बन्धित अभियुक्त को उक्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी, अतः उक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उक्त विशिष्ठ कार्य हेतु नगद धनराशि से पुरूस्कृत किया गया, व०उ०नि० विक्रम सिंह धामी कोत0 रानीपुर हरिद्वार, उ०नि० प्रमोद नेगी कोत० रानीपुर हरिद्वार, आरक्षी ना०पु० कुलदीप कोत० रानीपुर हरिद्वार, आरक्षी ना०पु० सोहन राणा कोत० रानीपुर हरिद्वार, आरक्षी ना०पु० केशर कोत० रानीपुर हरिद्वार, उक्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दिनांक 15/11/19 को थाना रानीपुर पर पंजीकृत मु०अ०सं० 336/19 गृहभेदन से सम्बन्धित अभियोग के अनावरण में कुशल पतारसी-सुरागरसी करते हुये अगले ही दिन अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर चोरी की कुल धनराशि 8,54,350(आठ लाख चौवन्न हजार तीन सौ पचास) रूपये व सोने के आभूषण बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई, अतः उक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उक्त विशिष्ठ कार्य हेतु नगद धनराशि से पुरूस्कृत किया गया, आरक्षी 416 ना०पु० नरेश चन्द्र, कोत० लक्सर जनपद हरिद्वार, उक्त कर्मचारीगण द्वारा पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड के आदेश के अनुपालन में कोत० लक्सर पर पंजीकृत बलात्कार व पोक्सो अधिनियम से सम्बन्धित 12 अभियोगों को अवकाश के मध्य ही वापसी कराकर निर्धारित समयावधि से पूर्व आॅनलाईन अपडेट किया गया, जिसकी उच्चाधिकारी गण द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी, अतः उक्त कान्स० को उक्त विशिष्ट कार्य हेतु नगद धनराशि से पुरूस्कृत किया गया, आरक्षी 87 स०पु०जितेन्द्र पुलिस लाईन रोशनाबाद, हरिद्वार, दिनांक 18/11/19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जजी परिसर गार्द का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तो आरक्षी 87 स०पु० जितेन्द्र द्वारा सर्तक रहते हुये उच्च कोटी का अभिवादन किया गया, अतः उक्त कान्स० को उत्साहवर्धन हेतु नगद धनराशि से पुरूस्कृत किया गया, आरक्षी 201 ना०पु० सुरेश रमोला सीआईयू रूडकी हरिद्वार, आरक्षी 709 ना०पु० रविन्द्र खत्री सीआईयू रूडकी हरिद्वार, उक्त कर्मचारीगण द्वारा कोत० मंगलौर हरिद्वार पर हत्या से सम्बन्धित मु०अ०सं० 656/19 के अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त भरत सिंह पुत्र मंगतराम निवासी ग्राम मन्नाखेडी कोत० मंगलौर हरिद्वार को कुशल पतारसी-सुरागरसी कर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई, अतः उक्त कर्मचारी गण को उत्साहवर्धन हेतु नगद धनराशि से पुरूस्कृत किया गया, उ०नि०अंकुर शर्मा प्रभारी चौकी सोत बी कोत०रूडकी हरिद्वार, उक्त उप निरीक्षक द्वारा कुल 09 अभियोगों से सम्बन्धित 2500 रू०-1000रू०के ईनामी/वांछित क्रमशः अभियुक्त 1-साजिद पुत्र साहिद निवासी लाठरदेवा शेख एवंअभियुक्त जल सिंह को प्रीतम निवासी मन्नाखेडी मंगलौर को गिरफ्तार करने के साथ चोरी, वाहन चोरी, नारकोटिक्स अधिनियम, अपहरण तथा अवैध जुए में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं अभियोगों से सम्बन्धित अपहृता व माल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी, अतः उक्त उप निरीक्षक को उक्त विशिष्ट कार्य हेतु नगद धनराशि से पुरूस्कृत किया गया, थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान, थाना कनखल, थानाध्यक्ष गोविद कुमार , थाना बहादराबाद, उ०नि० शम्भू सिंह सजवाण, थाना कनखल, का०-1009 मुकेश, थाना कनखल, का० 721 महेन्द्र तोमर, थाना कनखल, का० 830 हरेन्द्र, थाना कनखल, का 151 अनिल थाना कनखल, म०का०1340 बिनीता, थाना कनखल, दिनांक 03/11/2019 को थाना कनखल पर छः माह के बच्चे का अज्ञात अभियुक्त द्वारा अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु०अ०सं०-332/19 धारा 363 भादवि तरमीम धारा 302, 201 भादवि में उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्ता संगीता को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी है, अतः उक्त कर्मचारी गण को उत्साह वर्धन हेतु नगद धनराशि से पुरूस्कृत किया गया, निरीक्षक योगेश देव, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर, निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली रानीपुर, उ०नि० प्रशान्त बहुगुणा, थानाध्यक्ष सिड़कुल, उ०नि० राजीव चौहान, प्रभारी सीआईयू हरिद्वार, उ०नि० विकास भारद्वाज, कोत० ज्वालापुर, उ०नि० सत्येन्द्र नेगी, प्रभारी चौकी औ०क्षेत्र रानीपुर, म०है०का० भुवनेश्वरी, कोत० रानीपुर, का० 83 मनमोहन, कोत० ज्वालापुर, का० 529 इमरान, कोत० ज्वालापुर, का० 61 प्रेम सिंह, थाना सिडकुल, का० 457 पंकज शर्मा, कोत० रानीपुर, म०का० 31 ऊषा साहनी, कोत० रानीपुर, नगर क्षेत्र के थाना ज्वालापुर/रानीपुर/कनखल/सिडकुल में घटित 05 चैन स्नैचिंग की घटनाओं का दिनांक 17/11/2019 को सफल अनावरण कर 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 सोने की चेन व 03 मो०सा० बरामद करने में उपरोक्त कर्मचारीगण द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी है,अतः उक्त कर्मचारी गण को उत्साहवर्धन हेतु नगद धनराशि से पुरूस्कृत किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours