हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उन्नाव कांड में लड़की की मौत के बाद सभी लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अभी लोग हैदराबाद हत्याकांड नहीं भुले थे कि उन्नाव के कांड ने तमाम लोगों को हिला कर रख दिया। इस पूरे मामले पर मानवाधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली (रजि०) के उत्तराखंड प्रदेश यूथ अध्यक्ष पीयूष जाटव ने कड़ी प्रतिक्रिया की हैं। पीयूष जाटव ने माँग की है कि सरकार को जल्द से जल्द महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा क़ानून लाने की ज़रूरत है, जिसमें दोषियों को फासी की सजा हो। पीयूष जाटव ने उन्नाव कांड में लड़की की मौत पर निंदा करते हुए कहा कि जबसे लड़की की मौत की खबर मिली है तबसे दिल मायूस है। पूरा देश पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा है, बच्ची के परिवार के कठिन वक़्त उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बड़े अफ़सोस की बात है की हम हर एक दिन अपनी बहन, बेटियों को खोते जा रहे हैं और सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा क़ानून बनाने में नाकाम है। आख़िर कब तक ऐसे ही हम अपनी बहन, बेटियों को अनसुरक्षित हालत में देखेंगे, उन्होंने कहा कि आज ज़रूरत है महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े क़ानून बनाने की जिसमें सरकार को देरी नहीं करनी चाहिए। ऐसा क़ानून बनाना चाहिए जो लोगों के लिए खतरनाक हो। ओर दुबारा हैदराबाद या उन्नाव जैसा कांड सामने ना आए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours