हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ)हरिद्वार। हरिद्वार धर्म नगरी में जब अफरा तफरी मच गई जब ऋषिकुल पर शराब के नशे में धुत होकर चालक ने बीच डिवाइडर पर कार चढ़ा दी, इसको देखते ही सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर लोगों की जान बाल बाल बची, आपको बताते चले कि हरिद्वार से आ रही सीपीयू की टीम ने मौके पर  चालक को पकड़ लिया और गाड़ी नम्बर UK 07 AT 6085 का चालक आकाश दीप पुत्र सुनील निवासी मेहूवाला देहरादून को शराब के नशे में वाहन चालक के आरोप में कोतवाली नगर हरिद्वार दाखिल किया, यह घटना शाम करीब 6:30 बजे की है, जब नशे में धुत होकर कार चालक ने ऋषिकुल के बीच डिवाइडर पर कार चढ़ा दी और घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया, गनीमत यह रही कि किसी के हयात होने की कोई खबर नहीं आई हैं, मौके पर पहुची सी०पी० यू० की टीम में प्रभारी दिनेश पंवार, रत्नमणि सेमवाल व आरक्षी मुकेश मौके पर पहुँच कर हालात को काबू में किया, ऋषिकुल बीच डिवाइडर पर कार चढ़ जाने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई जिसको लाकर सी०पी०यू० कार्यालय दाखिल किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours