हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर के पत्रकारों द्वारा मजबूत पत्रकार संगठन का गठन करने के लिए एक सभा का आयोजन प्रशासनिक भवन में हुआ, जिसमें नगर के कई दर्जन पत्रकारों ने भाग लिया,तथा मजबूत संगठन बनाने के लिए विचार विमर्श किया, पत्रकारों की ओर से आयोजित बैठक में अनेक सुझाव प्रस्तुत किए गए तथा संगठन को विस्तार देने के लिए आगामी पंद्रह दिसंबर को एक मीटिंग करने पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें पत्रकारों के लिए संगठन का गठन कर कार्यकारिणी घोषित किए जाने पर चर्चा हुई, इसके अलावा कई अन्य विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई,जिसमें पत्रकारों को संगठित करने के साथ ही उनके हितों की रक्षा एवं सामाजिक स्तर पर कार्य करने का निर्णय लिया गया, आगामी पंद्रह दिसंबर को चुनाव संपन्न कराने के लिए तीन सदस्य पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार तपन सुशील, संदीप तोमर तथा शकील अनवर को टीम में शामिल किया गया,जिन्हें चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस अवसर पर मुहम्मद तहसीन, हरिओम गिरी, शिवकुमार चौहान, मनोज अग्रवाल, रामकुमार शर्मा, परवेज आलम, दीपक शर्मा, शादाब अली, आरिफ नियाजी, इसरार अहमद, जुबेर काजमी, प्रिंस शर्मा, बबलू सैनी, ब्रह्मानंद, राज चंद्रा, सुनील पटेल, गौरव वत्स, नितिन कुमार, मुहम्मद नाजिम, अख्तर मलिक, रियाज कुरेशी, रियाज पुंडीर, नसीब मलिक, सूरज वर्मा, अनिल त्यागी, अश्वनी उपाध्याय, दिलशाद खान, अनिल सैनी, धीर सिंह, मुकेश कुमार, सुभाष सक्सेना, सलमान मलिक, संदीप चौधरी, अनवर राणा, पुनीत रोहिल्ला, विशाल यादव, इसरार अहमद, राव शाहनवाज खां, मिक्की जैदी, इमरान देशभक्त, बिजेंदर सिंह, कृष्ण गोपाल, बालेंद्र कश्यप, अमित त्यागी, देवेंद्र सिंह वर्मा, सलीम साबरी, योगराज पाल, अनिल गोयल, शशांक आदि पत्रकार गाना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours