हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार आई०पी०एस० सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस० के दिशा निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर शंकर सिंह बिष्ट द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टिबड़ी मे जाकर महिला सुरक्षा व सेल्फ डिफेंस के सम्बंध में जागरूकता विषय पर स्कूल के छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया इसके साथ ही अन्य उप निरीक्षकगणों के द्वारा भी क्षेत्रांतर्गत स्थित केंद्रीय विद्यालय में जाकर उक्त विषय पर छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया, इसके अतिरिक्त वर्तमान में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा कोतवाली में नियुक्त महिला हेड कांस्टेबल भुवनेश्वरी व महिला कॉन्स्टेबल चांदनी द्वारा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनने व अकेले निवासरत बुजुर्ग दंपत्ति से संवाद स्थापित कर इस सम्बंध में एक रजिस्टर भी तैयार किया जा रहा है, इसके साथ ही क्षेत्र में स्थित बंद घरों को चिन्हित कर सम्बंधित चेतक को बंद घरों की सूचना दी जा रही है, पुलिस की उक्त कार्य प्रणाली की क्षेत्रवासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours