(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा स्कूली बच्चों को छात्र पुलिस कैडैट योजना हेतु राजकीय ग्वाड़ देवलधार को चयनित किया गया था। योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को सामजिक रूप से काूनन का पालन करने वाला, जिम्मेदार नागरिक बनाते हुये उनमें सामाजिक दायित्व, कानून का ज्ञान, पुलिस की सम्मान करने की भावना को विकसित करना, ड्रग्स सम्बन्धित जागरूकता, अभिभावक व सामाजिक कार्यकर्ताओं को जागरूक कर उनकी सहभागिता से पुलिस द्वारा सुरक्षित समाज की परिभाषा कायम करना है। इस योजना के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार के छात्र- छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय का भ्रमण किया गया व पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को अपने कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को ये भी बताया गया कि वो पुलिस विभाग में कैसे भर्ती हो सकते है, कार्यक्रम में रा०इ०का० ग्वाड़ देवलधार के शिक्षक, उ०नि० योगेन्द्र गुसाईं, बड़े बाबू प्रदीप सिंह सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को दिए गए भविष्य संबंधी जरूरी जानकारियां
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours