हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी पथरी के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष के पर्यवेक्षण में दिनांक 2/12/2019 को अवैध शराब की तस्करी व रोकथाम हेतु टीम गठित कर थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा कुड़का वाला तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान मुख्बिर की सूचना पर कुड़कावाला से मुजाहिदपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दो मोटरसाइकिल को रोक कर चैक किया गया तो उक्त दोनों मोटर साइकिलो का रजिस्ट्रेशन नंबर UK08V 1389 डिस्कवर काले रंग व एक टीवीएस एक्सएल 100 विक्की रजिस्ट्रेशन नंबर UP11EJ 7819 पाया गया तथा दोनों मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के 02 कट्टों में रखी पनियों से करीब 50 लीटर अवैध कच्ची शराब नाजायज बरामद हुई, अभियुक्त गणों को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 21:40 बजे हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण: मांगा पुत्र तेलु राम निवासी रिठौरा ग्रंट थाना सिडकुल व मांगा पुत्र मोहलड़ निवासी आमबाला थाना बिहारी गढ़ जिला सहारनपुर व सुंदर पुत्र लालचंद निवासी टका भरी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को मय मोटर साइकिल के गिरफ्तार किया गया जबकि अभियुक्त राजा पुत्र तुलसी निवासी मुजाहिद पुर थाना बुग्गावाला व विनोद पुत्र इंदर निवासी लाम ग्रंट थाना भगवानपुर उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे हैं, जो मोटर साइकिल छोड़कर मौके से भाग गए थे, उक्त संबंध में थाना बुग्गा वाला पर मुकदमा अपराध संख्या 108 /19 व 109/19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक नरेश कुमार, कॉस्टेबल 67 जमशेद अली, कॉस्टेबल 557 शूरवीर सिंह, कॉन्स्टेबल 1127 रविंद्र भंडारी व रामेश्वर प्रसाद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours