हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार द्वारा बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री को जोड़कर वैष्णो देवी तिरुपति बालाजी की तर्ज पर उत्तराखंड साइन बोर्ड गठन किए जाने की मांग का समर्थन करते हुए तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में मायादेवी प्रांगण से बिरला चौक तक सरकार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में साइन बोर्ड बनाए जाने का दिल खोलकर स्वागत करते हुए साइन बोर्ड के नियमों को आगामी  2020 की चार धाम यात्रा में उसे लागू किए जाने की भी मांग की उत्तराखंड बनने के उपरांत 2013 की आपदा के घटनाक्रम से यह मांग उठती आई है, वैष्णो देवी के तर्ज पर उत्तराखंड में भी साइन बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में तीर्थ यात्रियों को  श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो, इस अवसर पर तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड बनने के उपरांत सामाजिक संगठनों द्वारा समय समय पर वैष्णो देवी, तिरुपति जी के तर्ज पर उत्तराखंड साइन बोर्ड गठन करने की मांग की जाती रही है।
                 देखें वीडियो: संजय चोपड़ा
सरकार द्वारा साइन बोर्ड गठन करने के फैसले का तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति स्वागत करती है, क्योंकि उत्तराखंड सरकार आने वाले समय मे उत्तराखंड चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को और भव्य बनाये जाने के प्रयास साइन बोर्ड के माध्यम से किये जा सकेंगे, उन्होंने कहा जो लोग उत्तराखंड साइन बोर्ड के गठन का विरोध कर रहे है, वह न्यायसंगत नही है, क्योंकि विशेष पूजा अर्चनाए, पूजा-पाठ कराये जाने के अधिकार स्थानीय पंडितो के पास ही रहेंगे इसीलिए विरोध करने का कोई औचित्य नही है, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र राजपूत, पंडित मनीष शर्मा, पंडित साधुशरण ने संयुक्त रूप से कहा ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश अनुसार युद्धस्तर पर किये जा रहे है, और ऑल वेदर रोड के कार्य भी तेजी से किये जा रहे है, आने वाले समय मे तीर्थ यात्रियों के आने की संभावनाए उत्तराखंड में और अधिक हो जाएंगी इसीलिए साइन बोर्ड का गठन किया जाना जनहितकारक कदम है उन्होंने यह भी कहा लोग वैष्णो देवी तिरुपति इतनी भीड़ होने के बावजूद भी उन राज्यो में साइन बोर्ड के गठन व उनके संचालन के कारण आसानी से हज़ारो तीर्थ यात्री रोज़मरा में तीर्थ यात्री दर्शनार्थी निर्विघ्नं रूप से दर्शन करते है, इसीलिए उत्तराखंड में साइन बोर्ड का गठन किये जाने से हम सरकार के आभारी है।उत्तराखंड साइन बोर्ड गठन किये जाने की मांग का समर्थन करते पैदल मार्च में आर०एस०रतूड़ी, रणजीत रावत, अशोक शर्मा, भूपेंद्र, मानसिंह, जयसिंह बिष्ट, मोहनलाल, छोटेलाल शर्मा, बाल किशन कश्यप, श्यामजीत, नन्दलाल शर्मा, रवि शर्मा, सचिन बिष्ट, गौरव चौहान, ओमप्रकाश भाटिया, देवेश, ओमप्रकाश कालियन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours