हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एडीएम भगवत किशोर मिश्रा ने लोगों की समस्याएं सुनी तहसील दिवस में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, तहसील दिवस में लगभग 28 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें मुख्य रूप से ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण तालाबों पर कब्जे और लेखपाल पर रिश्वतखोरी का आरोप जैसी समस्याएं भी शामिल थी, एक-एक कर समस्याओं को सुना गया, कुछ समस्याएं तो संबंधित विभाग को भेज कर तुरंत समाधान करा दिए गए और कुछ समस्याएं संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर समस्याओं का समाधान करने का आदेश जारी किया गया, इस बाबत जब तहसील दिवस पर पहुंचे एडीएम भगवत किशोर मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 28 शिकायतें दर्ज की गई है जिनमें मुख्यतः तालाबों पर अतिक्रमण विकलांग पेंशन विधवा पेंशन और जमीन संबंधी शिकायतें थी उन्होंने बताया कि कुछ का समाधान करा दिया गया है और कुछ जांच कर कार्यवाही करने के आदेश अधीनस्थों को दे दिए गए हैं जल्द ही तहसील दिवस में पहुंचे तहसील वासियों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, एक ग्रामीण ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, उन्होंने बताया कि तहसील का एक लेखपाल रिपोर्ट लगाने के नाम पर 5000 रुपये की मांग कर रहा है आपके बताते चलें कि लेखपालों पर लक्सर तहसील में रिश्वत मांगने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी लेखपालों की रिश्वत लेते हुए वीडियो तक वायरल हो चुकी हैं बावजूद इसके आज तक उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, इसी वजह से लेखपालों के हौसले इतने बुलंद है कि वह क्षेत्र की भोली-भाली जनता से लगातार रिश्वत मांगते रहते हैं अब देखना यह होगा कि क्या ऐसे भ्रष्ट लेखपालों के खिलाफ प्रशासन कोई कार्यवाही कर पाएगा या फिर पहले की तरह मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा, यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में ही छिपा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours