(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। हैदराबाद डॉ० प्रियंका रेड्डी रेप के मुख्य चार आरोपी को पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान एनकाउंटर में हैदराबाद पुलिस द्वारा मार गिराये जाने पर हैदराबाद पुलिस की हौसला अफजाई व प्रशंसा व्यक्त करते उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में अलकनंदा घाट पर भारी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ डॉ० प्रियंका रेड्डी की आत्मा की शांति के लिए माँ गंगा की विशेष पूजा अर्चना की वहीं हैदराबाद रेप कांड तेलंगाना पुलिस द्वारा मारे गए चार आरोपियों पर हैदराबाद पुलिस के समर्थन में नारेबाज़ी करते हुए फूल वर्षा कर सलामी मार्च निकाला गया, उत्तराखंड विकास मंच के कार्यकर्ताओ ने व सामाजिक संगठनों ने महा माहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संयुक्त रूप से मांग की बलात्कार दोषियों को तत्काल प्रभाव से प्राथमिकता के आधार पर महिला सुरक्षा कानून में संशोधन कर फांसी की सज़ा व कानूनी रूप से पुलिस प्रशासन को और अधिकार दिए जाने की मांग को दोहराया, इस अवसर पर उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा हैदराबाद रेप कांड में पुलिस कस्टडी से भाग रहे आरोपियों को पुलिस द्वारा एन्काउंटर में मार दिया जाना हैदराबाद पुलिस द्वारा कानूनी रूप से कानून का पालन करते हुए अपने कर्तव्यो का ईमानदारी के साथ निर्भा किया है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश, हिमाचल, दिल्ली, पंजाब जैसे इत्यादि राज्यो के पुलिस प्रशासनों को भी हैदराबाद पुलिस से सीख लेनी चाहिए व अपने कर्तव्य व पुलिस ड्यूटी को यदि ईमानदारी के साथ पुलिस प्रशासन कार्य करे तो आधे क्राइम देश के राज्यो में श्वेता ही समाप्त हो जाएंगे, उन्होंने यह भी कहा भारत की संसद में विपक्षी दलों को इस प्रकार के गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार व राज्य सरकारों का समर्थन करना चाहिए, चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की महिला सुरक्षा कानून में संशोधन कर देश मे इस प्रकार के घिन्होने अपराध करने वाले अपराधियो को 24 घण्टे की सीमा के अंदर-अंदर सज़ा-ए-मौत दिए जाने जैसे कानून बनाये जाने चाहिए, हरिद्वार के सांसद प्रतिनिधि संजय त्रिवाल ने कहा हैदराबाद की इस पुलिस की इस एनकाउंटर घटना कर्म से देश की जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति एक विश्वास जागा है, अन्य राज्यो की पुलिस प्रशासनो को भी नशा खोरी व जगनीय अपराधों के प्रति सर्च अभियान चला कर दोषियों को आरोपित किया जाना चाहिए, हैदराबाद गैंगरेप एनकाउंटर के दौरान मारे गए हैदराबाद पुलिस के समर्थन में जय हिंद सलामी मार्च निकालते प्रभात चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, रवि शर्मा, मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, देवेश गुप्ता, विक्की गुप्ता, राजकुमार कश्यप, छोटेलाल शर्मा, जय सिंह बिष्ट, मोहनलाल, श्याम जीत, साधुशरण, अजय जैन, सतीश प्रजापति, कमल कुमार, ओमप्रकाश कालियान, सुधीर रावत, आर०एस०रतूड़ी, गोपाल बग्गा, तस्लीम अहमद, विजयपाल आदि सामाजिक सगंठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: हैदराबाद गैंगरेप एनकाउंटर में हैदराबाद पुलिस के समर्थन में संजय चोपड़ा के नेतृत्व में जय हिंद सलामी मार्च निकाला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours