हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की के नवनिर्वाचित मेयर गौरव गोयल एवं सभी चालीस पार्षदों ने शपथ ग्रहण करने के साथ अपना पदभार संभाल लिया। मेयर को जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने शपथ ग्रहण करवाई, वहीं नवनिर्वाचित मेयर गौरव गोयल ने पार्षदों को शपथ दिलवाई। निगम में प्रवेश से पूर्व गौरव गोयल ने निगम गेट पर लगी बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा इसके बाद निगम की सीढ़ियों पर माथा टेककर उन्होंने भीतर प्रवेश किया। नगर निगम रुड़की चुनाव के विगत 24 नवंबर को परिणाम में भाजपा गौरव गोयल मेयर निर्वाचित हुए थे। 
इसके साथ ही भाजपा के 17, कांग्रेस के 2, बसपा से एक एवं 20 निर्दलीय पार्षदों ने जीत हांसिल की थी। मेयर एवं सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह बीटीगंज में आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित मेयर गौरव गोयल को जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने शपथ ग्रहण करवाई। इसके बाद पार्षदों को मेयर गौरव गोयल ने शपथ ग्रहण करवाई। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि वह पूरे मनोयोग से रुड़की की जनता की सेवा करेंगे। 
इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक फुरकान अहमद, एमएनए नूपुर वर्मा, एसएनए चन्द्रकान्त भट्ट, पार्षदों में अंजू रानी, स्वाति चौधरी, मीनाक्षी तोमर, विवेक चौधरी, शक्ति राणा, अनूप राणा, अंकित चौधरी, सचिन चौधरी, चंद्रप्रकाश बाटा, रविंद्र खन्ना, पंकज सतीजा, सपना धारीवाल, मयंक पाल, पूनम देवी, राजेश देवी, मोहसीन अलवी, संजीव राय, नवनीत शर्मा, राजेश्वरी देवी, दया शर्मा, राकेश गर्ग, चारु सिंह, कमरेज,हेमा बिष्ट, शिवानी कश्यप, धीराज सैनी (डिम्पल), मंजू भारती, गीता चौधरी, रेश्मा परवीन, प्रमोद पाल, नीतू शर्मा, देवकी जोशी, राखी शर्मा, वीरेंद्र कुमार, विनीता रावत, धीरज पाल, आशीष अग्रवाल, नितिन त्यागी, मोहम्मद मुन्तज़िर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में जुटे लोग।
शपथ ग्रहण समारोह में जगह कम होने के हिसाब से भीड़ बहुत अधिक जुटी। बीटी गंज क्षेत्र को उन इलाकों में माना जाता है, जहां किसी इस तरह के भीड वाले आयोजन को सफल बनाने के लिए कोई ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, जबकि सबसे बड़ी चुनौती नेहरू स्टेडियम में भीड़ जुटाने की होती है। शायद इसे देखते हुए ही यह आयोजन नगर निगम प्रशासन द्वारा बीटी गंज में किया गया था, लेकिन बीटी गंज में उम्मीद से अधिक भीड़ जुटी। 
नगर क्षेत्र के लोग कुर्सियों पर जगह न मिलने पर खचाखच भरी भीड़ में खड़े नजर आए और विशेष बात यह रही, कि गौरव गोयल ने मेयर की शपथ लेने के पश्चात मंच से नीचे उतर कर सभी नगर वासियों का अभिवादन किया और उनसे हाथ मिलाकर उनका धन्यवाद भी किया। इसके पश्चात वह पैदल ही नगर निगम कार्यालय पहुंच पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने नगर निगम की सीढ़ियों पर चढ़ने से पूर्व माथा टेक नमन किया। देशभक्त कवि सैयद नफीस उल हसन ने गौरव गोयल की शान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत अपना गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours