हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक चमोली यशवन्त सिंह चौहान द्वारा पुलिस अधि० कर्म०गणों का सम्मेलन लिया गया, सम्मेलन में अधि0/कर्म0 गणों से उनकी विभागीय समस्या पूछी गयी एवं त्वरित निदान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को लम्बित विवेचना/प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण, बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, फेरी वाले, नेपालियों, पूर्व अपराधियों का 100% प्रतिशत सत्यापन करने तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु औवर लोड/औवर स्पीड/शराब पीकर वाहन चलाने एंव बिना हेलमेट/तीन सवारी दुपहिया/नो पार्किंग आदि यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध लगातार एम0वी0एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। बीट आरक्षियो को बीट क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराधियों एवं अवैध कार्य करने वालों पर कडी दृष्टि रखने एवं उच्च कोटि का अनुशासन बनाये रखने हेतु निर्देशित किया तथा सीसीटीएनएस के कार्यों की भी समीक्षा की गयी। माह नवम्बर 2019 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिस अधि./कर्म.गणों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दौरान जनपद स्वान केंद्र प्रभारी विजय रावत व टीम द्वारा डीजी लॉकर के सम्बन्ध में पुलिस अधि0/कर्म0 गणों को प्रोजेक्टर के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू करते हुए व्यक्तिगत महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करने व पेपरलेस कार्य के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, मासिक अपराध गोष्ठी व सम्मेलन में रविन्द्र कुमार चमोली पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग, निरीक्षक एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक पु0ला0, समस्त थाना व चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours