हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज भाजपा नेता ठाकुर योगेंद्र सिंह के सोलानीपुरम स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र ठाकुर विशाल सिंह के आकस्मिक निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। ज्ञात रहे कि भाजपा नेता ठाकुर जोगिंदर सिंह के पुत्र ठाकुर विशाल सिंह 32 वर्ष की हृदय घाट के कारण मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु से जहां पूरा परिवार सदमे में है वही पूरा नगर भी शोक में डूबा हुआ है। इसी क्रम में अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज उनके सोलानीपुरम स्थित आवास पर पहुंचे।मुख्यमंत्री के अलावा रुड़की के मेयर गौरव गोयल, विधायक देशराज कर्नवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, पार्षद रमेश जोशी, मयंक गुप्ता, अभिषेक चंद्रा,प्रदीप चौधरी, श्यामवीर सैनी, राजकुमार पुंडीर, मुकेश अग्रवाल, संजय गुप्ता उर्फ नीलू,सागर गोयल, सौरभ गुप्ता, रामगोपाल कंसल, अभय सिंह पुंडीर, शुभम शर्मा, अनुराग कौशिक, नितिन त्यागी, नितिन गोयल,आकाश गोयल, सरदार हरविंदर सिंह, इमरान देशभक्त के अलावा डी सेंथिल अबू दाई कृष्णराज एसएसपी हरिद्वार, एसपी देहात नवनीत सिंह, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, एएसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी व गुप्तचर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours