हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मेथोडिस्ट कॉलेज में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रुड़की पुलिस द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम में बालिकाओं को अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से बचने, उनसे अपनी सुरक्षा करने, समाज में ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवाज उठाने एवं पुलिस को अपना परिवारिक सदस्य मानते हुए उन्हें अपनी तथा अपने घर की हर प्रकार की परेशानी से समय से अवगत कराने, तथा साइबर अपराधों एवं मोबाइल के माध्यम से किए जाने वाले अपराधों के बारे में सतर्क रहते हुए उन्हें सुरक्षित वातावरण में जीने हेतु जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत ही कार्यक्रम में पुलिस द्वारा बुलाए गए  ताइक्वांडो कोच याकूब खान एवं कराटे मास्टर प्रियंका प्रजापति ब्लैक बेल्ट से 3 दिन तक उक्त कॉलेज में आकर बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए तैयार करने हेतु ताइक्वांडो एवं जूडो कराटे के दाव पेच भी सिखाने, तथा कार्यक्रम तय किया गया। सभी बालिकाओं एवं महिलाओं की पूर्ण सुरक्षा करने हेतु आश्वस्त किया गया।  पुलिस द्वारा तैयार किए गए सुरक्षा बिंदुओ के संबंध में पंपलेट भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, अमरजीत सिंह एवं उनकी टीम तथा कॉलेज की प्रिंसिपल शालिनी सिंह एवं उनके स्टॉफ द्वारा अपना योगदान दिया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours