हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। दिनांक 29/11/2019 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत एक डेढ़ वर्ष का बच्चा गुम हो गया था, जिसकी सूचना कोतवाली ज्वालापुर को बच्चे के पिता सोनू पुत्र कालू राम पीठ बाजार ज्वालापुर द्वारा दी, जिसकी गुमशुदगी तत्काल कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज की गई थी, गुमशुदगी दर्ज करने के पश्चात जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई०पी०एस० सैंथिल अबूदई कृष्ण राज० द्वारा बच्चे की गुमशुदगी के सम्बंध मे बच्चे की बरामदगी हेतु थाना हाजा स्तर पर अलग अलग पुलिस टीमो का गठन करते हुए अतिशीघ्र बच्चे की तत्काल तलाश करने के दिशा-निर्देश दिये गये, जिसमे कोतवाली ज्वालापुर की पुलिस टीम द्वारा बच्चे की गहनता से तलाश की गई तथा बच्चे के सम्बंध मे हर जरूरी साक्ष्यो की छान बीन और पूछताछ की गई, आस पास के सीसीटीवी कैमरो को छाना गया, जिसमे उक्त बच्चे को उसकी सगी बहन और चचेरी बहन द्वारा बच्चे को सफेद रंग के बैग मे भर कर साईकिल पर ले जाया गया तथा लाल पुल से नहर मे डाला दिया गया, उक्त दोनो बहनो ने बच्चे को मारने का कारण यह बताया कि उन्हें बच्चे की देख भाल करनी पडती थी, तथा शौच आदि साफ करनी पडती थी, तथा माँ द्वारा बच्चे को दूध पिला कर बहनो को दे देती थी, दूध पीने के बाद भी भाई रोता रहता था, और से तंग करता रहता था, बच्चे से तंग आकर बहनो ने अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया, बच्चे की बहनो द्वारा बताया गया कि अभी कुछ दिनो पहले एक माँ ने अपने बच्चे को ऐसी ही मारा डाला था, ये बहनो ने उसी घटना को ध्यान मे रखकर उक्त बच्चे को मारने की ठानी और घटना को अंजाम दिया, ताकि उसकी देखभाल से बच सके, पुलिस मामले की तह तक पहुँची तथा उक्त घटना मे संलिप्त पाये जाने वाली बहनो को गिरफ्तार किया गया, उक्त दोनो बहनो के विरुद्ध सम्बंधित धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल लिया गया, तथा घटना मे इस्तेमाल साईकिल बरामद कर ली है, उक्त बच्चे की गुमशुदगी और हत्या का मामले का खुलासा आज दिनाँक 02/12/2019 को ज्वालापुर कोतवाली मे प्रेस कांफ्रेंस करके स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया, प्रेस कांफ्रेंस मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई०पी०एस० सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस० सहित हरिद्वार नगर पुलिस अधीक्षिका कमलेश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक आई०पी०एस० आयुष अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर योगेश देव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours