हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ जो घटना घटी है, उसको सुनकर व देखकर देश में ख़ौफ पैदा कर दिया है, ओर अब शहरों में बहन बेटियां सुरक्षित नही है, डॉ० प्रियंका रेड्डी के साथ पहले बलात्कार करके उसे जिंदा जला दिया गया है, उसके चलते आज मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (रजि०) नई दिल्ली के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया, ओर डॉ० प्रियंका रेड्डी के हत्यारों को फासी की मांग की है, पीयूष जाटव ने कहा कि भारत मे एक नया कानून बनना चाहिए, जिससे हमारी बहन, बेटियां सुरिक्षत रहे, उन्होंने कहा कि कब तक हिंदुस्तान बेटियों की चीख सुनता रहेगा, कब तक बहनों, बेटियों पर अत्याचार होते रहेंगे, कब तक बहन और बेटियों का बलात्कार करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाएगा, और उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना हिंदुस्तान में पहली बार नहीं हुई है ऐसी घटना कई बार हिंदुस्तान में हो चुकी है इसके बावजूद भी भारत में नया कानून बनने का नाम नहीं ले रहा है और उन्होंने डॉ प्रियंका रेड्डी के हत्यारों को फांसी की मांग की है और उन्हें सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द इन दरिंदों को फांसी की सजा हो जिससे प्रियंका रेड्डी की आत्मा को शांति मिल सके, और उनके परिवार को इंसाफ, उन्होंने यह भी बताया कि अब शहरों में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है जिसके चलते बहन बेटियों को बाहर भेजने में भी एक डर सा लगने लगा हैं। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में सोनू लाल, विनय निगम, मनोज ठाकुर, पुष्पेंद्र शर्मा, शिवम ठाकुर, गौरव चोपड़ा, धर्मेंद्र जाटव, सेमी वालिया, आशीष थापा, दिनेश सिंह, प्रमोद कुमार, शुभम भट्ट व रोहित आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours