हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में ओवरलोड वाहन दिन और रात धड़ल्ले से दौड़ रहे है, लेकिन शासन प्रशासन इन ओवरलोड माफियाओं के सामने बोना साबित हो रहा है, ओवर लोड के चलते आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जाने जा रही है ऐसा लगता है, कि जैसे शासन प्रशासन को आमजन से कोई सरोकार नहीं रह गया स्थानी निवासियों का आरोप है, कि इसी रोड से शासन प्रशासन की गाड़ियां रोज गुजरती है, लेकिन उन्हें ओवरलोड वाहन नजर नहीं आते है, इससे पहले भी ओवरलोड वाहनों के चलते स्कूली छात्रों की भी मौतें हो चुकी है।
बावजूद इसके शासन प्रशासन इस ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है, ऐसा लगता है जैसे शासन प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, अगर बात की जाए जो शुगर मिल में गन्ना आता है, वह 400 से साढे 400 कुंटल ट्रैक्टर ट्रॉली के द्वारा लाया जा रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, शासन प्रशासन पहले भी मिल प्रबंधन के साथ इस पर वार्ता कर चुका है, और वार्ता में ढाई सौ कुंतल तक लाने को कहा गया था लेकिन शासन प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए 400 से 500 कुंतल गन्ना कॉन्टैक्टरो का ओवरलोड लाया जा रहा है, अब देखने वाली बात यह होगी कि इन ओवरलोड वाहनों से कब तक आमजन को निजात मिल पाएगी यह तो भविष्य के गर्भ में ही छिपा है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours