हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सीमली मोहल्ले में 21 वर्षीय युवक ने 12 वर्षीय नाबालिग के साथ उस समय कुकर्म किया जब वह अपने घर से दर्जी की दुकान पर कपड़े लेने जा रहा था तो रास्ते मे ही सीमली के ही एक युवक ने नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर रेलवे लाइन की तरफ ले गया और उसके साथ कुकर्म कर डाला, नाबालिक ने अपने घर जाकर परिजनों से आप बीती सुनाई।
         देखें वीडियो: पीड़ित बच्चे का पिता
परिजन आनन-फानन में पीड़ित को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे और वहां पर लक्सर पुलिस को तहरीर दी, लक्सर पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाबालिक का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देखें वीडियो: लक्सर कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र सिंह
लक्सर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सीमली मोहल्ले के रहने वाले एक नाबालिग के साथ कुकर्म किया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है बहुत जल्द आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours