हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है परिजनों ने ससुराल पक्ष पर ल हत्या का आरोप लगाया है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है आपको बता दें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नहेन्दपुर सुठारी गांव निवासी यामीन की बैटी अफरोज की शादी 8 साल पहले मंगलौर क्षेत्र के लहबोली गांव निवासी इरफान पुत्र असगर के साथ हुई थी शादी के बाद से ही अफरोज के साथ सुसराल मे आए दिन मारपीट की जाती थी शादी में दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था और एक दिन सुसराल वालों ने अफरोज को मार दिया वही परिजन यामीन मृतिका का पिता, अफजाल मृतिक का भाई का कहना हैं।
देखें वीडियो: अफजाल मृतिका का भाई
कि अफरोज की शादी सन 2011 में की थी उसके बाद से ही ससुराल वाले उसको आए दिन परेशान व मारपीट कर दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे थे अफरोज के पति इरफान ने एक दिन फोन पर बताया कि उनकी लड़की बीमार हो रही है जिसको देखने के लिए हम वहां पहुंचे तो वह हमें कमरे में मृत मिली जब हमने उसके नजदीक जाने लगे तो वह हमें रोकने लगे हम जबरदस्ती कमरे में घुसकर उसके पास पहुंचे तो देखा की अफरोज के गले पर निशान थे जिसको देखकर लग रहा था कि इसकी हत्या की गई है।
देखें वीडियो: यामीन मृतिका का पिता
उनसे पूछने पर संतुष्ट जवाब नहीं मिला तुरंत हमने 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी पुलिस के पहुचने पर ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्मार्टम के बाद शव को हम अपने साथ अपने गांव नहंदपुर सुठारी गांव में लेकर आए और शव को कब्रिस्तान में दफनाया परिजनों का आरोप है कि हमारी लड़की की हत्या की गई है जिसकी तहरीर उन्होंने पुलिस को देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours