(गगन शर्मा) हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में प्रेम नगर आश्रम चौक स्थित महाराजा अग्रसेन घाट पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी एवं कांग्रेस नेता स्वर्गीय जेपी पांडे को श्रद्धांजलि दिए जाने का कार्यक्रम महानगर एवं जिला कांग्रेस सेवादल हरिद्वार की ओर से आयोजित किया गया, इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल की ओर से किसी एक गंगा घाट का नाम स्वर्गीय जेपी पांडे के नाम से किए जाने तथा स्वर्गीय जेपी पांडे की प्रतिमा हरिद्वार में स्थापित कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया, इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी पुष्पांजलि श्रद्धांजलि देते हुए स्वर्गीय जेपी पांडे को राज्य आंदोलन का लोह पुरुष बतलाया, उन्होंने स्वर्गीय जेपी पांडे के विषय में अनेक संस्मरण सुनाए, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय जेपी पांडे एक जुझारू नेता थे, गरीब और दुखी पीड़ित के हितकारी थे, जितना सम्मान राजनीतिक दलों द्वारा स्वर्गीय जेपी पांडे को मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया, रस्तोगी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल स्वर्गीय जेपी पांडे के विचारो को आगे बढ़ाने का काम करेगा, श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जेपी पांडेय अमर रहे - अमर रहे अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा - जेपी पांडे तेरा नाम रहेगा ,जैसे नारे लगाते हुए सबने अपनी अपनी श्रद्धांजलि दी, श्रद्धांजलि सभा से पूर्व वंदे मातरम गीत भी गाया गया, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखने के बाद राष्ट्रगान के साथ श्रद्धांजलि सभा का समापन हुआ, आयोजित संयुक्त श्रंद्धाजलि सभा में काफी लोग उपस्थित हुए दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे धीरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वर्गीय जेपी पांडे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, और उन्होंने स्वर्गीय जेपी पांडे के विषय में विस्तार पूर्वक बतलाया, इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मंजू रानी, हरिद्वार ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ0 ईलम चंद चौहान, प्रदेश सचिव जमशेद अली, यंग ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सुहेल आलम एडवोकेट, यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमजद अली के अलावा मनमोहन सिंह शाह, अमित कंबोज, विकास रस्तोगी, सचिन गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतीश कुमार, रेहाना बेगम, मोनिक धवन, नौशाद अली, मनोहर भट्ट, मोहन सैनी, सुदर्शन पंत आदि काफी लोग उपस्थित थे जिन्होंने स्वर्गीय जेपी पांडे को अपनी-अपनी श्रद्धांजलि दी।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जेपी पांडे को अर्पित कि श्रद्धांजलि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours