हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। आज लक्सर से उत्तराखंड व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए लुधियाना रवाना हुई, इस दौरान टीम के कैप्टन आफताब अंसारी ने कहा कि हमारी उत्तराखंड व्हील चेयर क्रिकेट की टीम है, जो लुधियाना में सीरीज खेलने जा रही है, जहां पंजाब यूपी दिल्ली की टीम टूर्नामेंट में खेलेगी उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व्हील चेयर का यह दूसरा टूर्नामेंट मैच है, और हमारी टीम में बहुत उत्साह है, कि हम वहां से जरूर जीतकर आएंगे उन्होंने कहा हमारा फोकस है।
                            देखें वीडियो
मात्र जीत और हम इसी उम्मीद के साथ वहां पहुंच रहे है, और जीतकर अपने उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे टीम में रवि सर वालिया, प्रवीण कुमार, जसवीर सिंह, आफताब अंसारी, आलिम अली, मुहम्मद जावेद, सावेद मलिक, अनंत सिंह, नौशाद अली, सन्नी, सोनू खान, पवन अरुण, चौधरी वीरेंद्र, विक्रम सिंह अक्षय वर्मा व मोनिका आदि शामिल है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours