हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भगवान सदा शिव के रूद्र अवतार श्री आनंद भैरव जी के जन्म दिवस के अवसर पर भैरव अखाड़ा महामाया देवी प्रांगण में श्री आनंद भैरव जी के विशेष पूजा-अर्चना व सिंगार के साथ विशेष आरती वह यज्ञ पूजन किया गया, इस अवसर पर कई संत महात्मा महामंडलेश्वर भैरव अखाड़े में पहुंचकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
वही राजनीतिक क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा, मेयर अनीता शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल गर्ग व अधीर कौशिक सहित भारी तादाद में बाबा भैरव नाथ के दर्शन करने का सिलसिला जारी रहा।
देखें वीडियो: संजय चोपड़ा
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा बाबा भैरव नाथ जी की असीम कृपा से कुंभ मेले अर्धकुंभ मेले जैसे भव्य आयोजन धर्मनगरी हरिद्वार में निर्विघ्न रुप से संपन्न होते चले आए है, वही श्री बाबा आनंद भैरव जी धर्मनगरी हरिद्वार में कोतवाल के रूप में धर्म नगरी अध्यात्मिक नगरी की रक्षा करते चले आ रहे है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours